Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कांग्रेस नेता कर रहे है नोटंकी : उदय सिंह चौहान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा कृषि मंडी में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा मूंग की खरीदी प्रारंभ करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की चिंता करने के घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे कांग्रेस, किसानों के हित में जो निर्णय भाजपा सरकार एवं हरदा विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने लिए है वो मील का पत्थर साबित होंगे। जिस मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता हरदा में नोटंकी कर रहे है, उन्हें बताना चाहता हूं कि लगातार वर्षो से कमल पटेल के प्रयासों से हरदा जिले के किसान मूंग की फसल ले रहे हैं, जिसके लिए प्रतिवर्ष नहर का पानी छुड़वाया जा रहा है। जिससे हमारे किसान मूंग की पैदावार ले सकें। साथ ही माननीय कमल जी पटेल के प्रयासो से सरकार प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीद रही है। मंै कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब तुम्हारी सरकार वर्षो तक प्रदेश में और देश में थी तब किसानो की चिंता क्यो नही की। किसान भी वही है जमीन भी वही है और नहर भी वही है। लेकिन कांग्रेस की सरकार के समय क्यों नहीं किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए चिंता की गई। यह भाजपा की सरकार है हमारे मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री कमल पटेल दोनो किसान पुत्र है और उन्होने किसानों की वास्तव में चिंता की है और आज हमारे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मैं किसानो से भी यही अपील करता हूं कि आपकी मेहनत से पैदा किया हुआ मूंग सरकार खरीदेगी और समर्थन मूल्य आपको मिलेगा। जल्द ही सारी व्यवस्थाए सूचारू रूप से प्रारंभ हो जाएंगी।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply