शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवर लोड आटो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। नियमानुसार 3 सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 6 से 8 सवारियों को बैठाया जा रहा है। यातायात विभाग इन दिनों काफ ी सक्रिय है। कागजात जांच एवं अन्य नियमों क ा पालन नहीं करने पर दुपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई जारी है।
हमेशा की तरह पुलिसिया कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही है। ओवरलोड वाहनों, आटो वाहन, ट्रैक्टर ट्राली वालों पर यातायात पुलिस मेहरबान है। बिना कागजात, बिना नंबर के वाहन पुलिस जवानों के सामने से निकल जाती है। कोई चालान नहीं, कोई रोकटोक नहीं। कोई देखने वाला नहीं। तेजगति से यमदूत की तरह ये लहराते हुए वाहन दिखते हैं। कई मौतें कई दुर्घटनाएंं इन वाहनों से हो चुकी हैं।

इन्हें रोकने वाला कोई नहीं। सडक़ों पर बेरोकटोक नियमों का ठेंगा दिखाते ऑटो दौड़ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का फोकस केवल सड़क पर दौड़ने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर ही है, जबकि चौक चौराहे से सवारियों से खचाखच भरे ऑटो पर किसी भी पुलिस कर्मचारी की नजर नहीं जाती। ये ऑटो शहर के हर चौक चौराहे से धड़ल्ले से गुजर जाते हैं, जिन्हें रोकने की किसी की हिमाकत तक नहीं होती।

155 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!