Skip to content
Friday, 9 October 2026
भोपाल

मंत्री सुश्री ठाकुर करेंगी परीक्षार्थियों के साथ अयोध्या दर्शन

2 min read

भोपाल से हवाई जहाज से जायेंगें अयोध्या

मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि परीक्षा में कुल 172 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सफल परीक्षार्थियों को हवाई जहाज से भोपाल से प्रयागराज तथा प्रयागराज से अयोध्या तक बस से ले जाया एवं लाया जाएगा। विजेताओं को 40-40 के समूह में अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन कराए जाएंगे, जिसका पहला समूह आज रवाना हो रहा है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के अयोध्या कांड पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

रामचरितमानस के अयोध्या कांड पर हुई थी प्रतियोगिता

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्य अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर 2022 को ऑनलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे थे तथा 22 हजार 852 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 89.80 रहा था। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्र और अन्य नागरिक श्रेणी में भाग लिया गया था।

148 Views

Leave a Reply