मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक ने बांटे पट्टे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – विधायक देवेंद्र वर्मा के प्रयासों से योजनांतर्गत खंडवा विधानसभा क्षेत्र के गांवो में सर्वे होने के पश्चात भू अधिकार पट्टा देने का कार्य शुरू हो चुका है। विधायक देवेंद्र वर्मा ने ग्राम बमनगांव आखई में गरीब परिवारों को मकान बनाने के लिए भूमि के पट्टे प्रदान किए ।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन बताया कि  केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है ।जिन गरीब परिवारों के पास भूमि हैं उन्हें ढाई लाख रुपए तक के मकान बनाकर आवास योजना अंतर्गत दिए जा रहे हैं जिन लोगों के पास भूमि नहीं है उन्हें भूमि के प्लाट दिए जाएंगे ।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे गरीब परिवार जिनकी कोई भी भूमि नहीं है उन गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना शुरू की  है। जिसके माध्यम से ये गरीब परिवार ऑफलाइन ऑनलाइन अपने आवेदन पत्र प्रशासन को दे सकते हैं। जिसके माध्यम से प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर इस गरीब परिवार को मकान बनाने के लिए भूमि का प्लाट उपलब्ध कराया जाएगा। अपनी जमीन का मालिक होने का अलग सुख है आज आपका चेहरा देखकर एहसास हो रहा है कि मुख्यमंत्री की इस योजना से आपको खुशी हो रही है पट्टा  प्राप्त होने के बाद आप प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ इस भूमि पर ले सकते हैं सोमवार को ग्राम बमनगांव अखाई, ग्राम लोहारी, तीरंदाजपुर, भंडारिया में भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा वितरण कार्यक्रम रेवा गुर्जर मांगलिक भवन में किया गया ।। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ  पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कैलाश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष  नंदन करोड़ी, सुनील जैन, भानु प्रताप सिंह, जीवन डिंडोरै, निलेश निदाने एवं राजस्व विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 332

Leave a Reply

error: Content is protected !!