Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खरगोन

शासकीय अस्पताल को नही बनाए राजनीतिक अड्डा

6 min read

विकास पवार बड़वाह- शासकीय अस्पताल बड़वाह में नवनिर्मित 34 स्टॉफ क्वाटर का लोकार्पण सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।इसके लिए अस्पताल परिसर में स्वास्थ विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के साथ की। जिसके बाद करीब आधे घंटे अतिथियों का स्वागत सम्मान का दौर चला। हालाकि यह कार्यक्रम 10 बजे शुरू होना था किंतु क्षेत्रीय सांसद और विधायक दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंच पर अतिथियों के स्वागत सम्मान के लिए शहर के भाजपा पदाधिकारियों के कई नाम पुकारे गए। लेकिन कुछ ही चुनीदा पदाधिकारी स्वागत करने मंच पर पहुंचे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी की भारी उपस्थिति होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आए पदाधिकारियों ने अतिधियो का स्वागत सम्मान किया। वही सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष, जिला जनपद सदस्य प्रतिनिधियो ने अपना उद्बोधन दिया। जिसमे नपा उपाध्यक्ष ने कहा की शासकीय अस्पताल में विगत कुछ माह पूर्व डॉक्टरों के रहने के लिए मकान बन कर तैयार थे। किंतु ड्रेनेज सुविधा नहीं होने से डॉक्टरों को इन क्वार्टरों की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही थी। जिसके लेकर कुछ दिन पहले ही विधायक बिरला ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने बंद पड़े पुराने कुएं में ड्रेनेज के पानी को प्रवाह करने की सुविधा करवाई। जिसके बाद आज डॉक्टरों को इन क्वार्टर का लाभ देने के लिए लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शासकीय अस्पताल को नही बनाए राजनीतिक अड्डा

नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने उद्बोधन में कहा कि आज शिवराज सरकार और मोदी जी के प्रयास से बड़वाह जैसी छोटी सी जगह में इतने बड़े अस्पताल की सौगात मिली है। जहां अब कई प्रकार की जांचें निशुल्क होगी और हर बीमारी के उपचार के लिए डॉक्टरों की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में हर शहरी एवं ग्रामीण लोगों को समय अनुसार इलाज मिल सके उसके लिए अब सरकार ने 34 क्वार्टर की सौगात भी डॉक्टरों को दी है। लेकिन जहां शासन ने आप डॉक्टर और अन्य स्टाफ को रहने की सुविधा दी है। उसके के बाद आप लोगों का भी फर्ज बनता है कि अस्पताल में आने वाले हम मरीज का उपचार अपने ही अस्पताल में करें। यदि बहुत इमरजेंसी है तो ही किसी मरीज को इंदौर, खंडवा, खरगोन रैफर करें। श्री गुप्ता ने कहा शहरी और ग्रामीण वासियों को शासकीय अस्पताल की हर सुविधा उपलब्ध हो उस व्यवस्था के लिए सांसद पाटिल पाटिल और विधायक बिरला ने अपने अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि वह भी अपने दायित्व का निर्वाहन जिम्मेदारी से करें और इस अस्पताल को राजनीति का अड्डा ना बनाए।

चार महिलाओ को प्रतिनिधि बनाने की हुई घोषणा

जबकि नपाध्यक गुप्ता की इस बात के बाद ही विधायक बिरला ने अपने उद्बोधन में शासकीय अस्पताल में महिलाओं को बेहतर उपचार सुविधा दिलाने एवं उनको होने वाली परेशानियों देखते हुए। शासकीय अस्पताल में प्रतिनिधियो के अलावा अन्य चार महिलाओं को भी सांसद और विधायक प्रतिनिधि बनाने की घोषणा कर दी। वही बिरला ने कहा कि आज सरकार ने आप सभी बाहरी क्षेत्रों से आने वाले डॉक्टरों और नर्सों को अस्पताल परिसर में ही रहने के लिए आवास की व्यवस्था की है। अब आपका का भी फर्ज है कि आप दिन हो या रात हो आम जनता को समय अनुसार बेहतर इलाज देवें। विधायक ने कहा कि सरकार ने आप लोगों के लिए क्वार्टर दिए हैं और इन क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों में कई छोटे बच्चे भी शामिल होंगे जिनके खेलकूद के लिए मेरे द्वारा इस भवन परिसर में एक झूला और एक फिसल पट्टी लगवाई जाएगी।

डॉ श्यामा मुखर्जी के नाम से होगा क्वॉर्टरो का नामकरण

क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भाजपा सरकार अपनी कई योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में कुछ ना कुछ सौगात दे रही है। हमने कई बार शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया और उस दौरान होने वाली कई समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरा किया और कुछ शेष है। विकास और समस्या दोनो ऐसी चीज है जो कभी पूरी नहीं हो सकती।विकास कभी पूरी तरह से हो नही सकता और कभी कोई समस्या खत्म हो नही सकती। इसके लिए हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है की उन्हें अपने क्षेत्र की हर समस्या के लिए प्रयास करना चाहिए। आज 20 सालो में हमने देखा जो स्वास्थ व्यवस्था जिला मुख्यालय पर नहीं थी वह आज हमारे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के प्रयास से बड़वाह नगर में देखी जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 करोड 80 लाख लोगों के आयुष्मान भारत के कार्ड बनवाएं। जिसमें करीब 4 करोड़ 5 लाख लोगों को इस कार्ड का लाभ मिला है। जिसमें कई ऐसे लोग भी शामिल है जिन्हें इस कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के लिए 5 – 5 लाख का रुपए देने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया है।

हमने देखा कि कांग्रेस सरकार में बड़वाह सिविल अस्पताल की क्या हालत थी। उपचार के लिए अस्पताल में जहा कई संसाधनों की कमी थी। वही डॉक्टरों को जर्जर भवन में परिवार के साथ रहना पड़ता था। लेकिन आज शिवराज सरकार ने डाक्टरों और अन्य स्टाफ नर्सों के लिए 5 करोड़ से अधिक राशि से 34 क्वाटर की सुविधा उपलब्ध करवाई है। वही आम जनता की समस्या और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए इस बड़े हॉस्पिटल की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है। जहां स्थानीय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले सके। उसके लिए भी सभी उपकरण और संसाधनों की व्यवस्था करवाई है। आज एक ही छत के नीचे कई बीमारियों की जांच निशुल्क हो रही है। जबकि अब बाहर से आने वाले डॉक्टर और नर्सों को रहने के लिए 34 क्वार्टरों की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने की है। आज हम इस नवनिर्मित क्वाटर परिसर का नामकरण डॉ श्यामा मुखर्जी के नाम से रखने की मंशा जाहिर कह रहे हैं। लेकिन इस नामकरण के लिए सांसद ने विधायक को कलेक्टर और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र देकर अवगत करवाने की बात कही। जिसके बाद हम इस नाम की घोषणा कर देंगे। इस कार्यक्रम में बीएमओ राजेंद्र मिमरोट, राजेंद्र शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, रवि एरन, नरहरी दांगी, सरपंच राजकुमार वर्मा, पूर्व सरपंच अर्जुन केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में सांसद पाटिल और विधायक बिरला ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया।

106 Views
106 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply