Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए बरगद, करंज और अमरूद के पौधे

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, करंज और अमरुद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर और इंग्लिश कनेक्शन की संस्थापक सुश्री कंचन केशरी, यू-ट्यूबर सुश्री अद्विता केशरी, उनके पिता रूपेश केशरी, रोबोटिक विशेषज्ञ मुदित ठक्कर ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पर्यावरण योद्धा सुनील दुबे तथा पर्यावरण सखी श्रीमती सुधा दुबे ने अपनी विवाह वर्षगांठ तथा हरिऊँ चौहान ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। सर्वश्री पिंकेश चौहान, गजेन्द्र नागर, सुश्री प्रीति नागर और श्रीमती अंजू चौहान भी पौधरोपण में शामिल हुए।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply