स्वस्थ बच्चे मजबूत भविष्य का निर्माण करते हैं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम – मोबाइल और सस्ते इंटरनेट के इस युग मे बड़े तो बड़े छोटे छोटे बच्चे भी पूरे समय मोबाइल में लगे रहते हैं। ऐसे समय मे नर्मदा फुटबॉल एकेडमी सभी उम्र के बच्चों में खेल के प्रति रुचि जाग्रत कर रही है। नर्मदा फुटबॉल एकेडमी नियमित ट्रेनिंग के साथ ही निशुल्क समर कैम्प का भी आयोजन करती रहती है। इसी क्रम में एक शिविर का समापन एस एन जी ग्राउंड पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ राजेश शर्मा रहे। डॉ राजेश शर्मा ने कैम्प में भाग लेने वाले 120 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल वितरित किये। इस अवसर पर डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि आजकल के बच्चे जिस तन्मयता से मोबाइल में घुसकर अवांछित कंटेंट देख रहे हैं वह उनके सर्वांगीण विकास में बाधा बन रहा है। इससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से कमज़ोर होते जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल की खराब किरणों से बच्चों की आंखों में भी अनेक प्रकार के विकार भी उत्पन्न हो रहे हैं।

अकेडमी का यह प्रयास सराहनीय है। समाज के अभिन्न अंग होने के नाते हम सबका यह परम कर्तव्य है कि हम कमल जैसे कोच का साथ दें तथा इसमे आर्थिक सहयोग भी करें। ज्ञात हो कि इस एकेडमी से अभी तक 20 बच्चे स्टेट प्रतियोगिताओं और 5 बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। नर्मदापुरम , बुदनी व बाबई आदि आसपास के ग्रामीण अंचल से भी बच्चे यहां सीखने आते हैं।  एकेडमी के कोच कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि यह ट्रेडिंग पूर्णतः निशुल्क है। कुछ परिजनों व समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा समय समय फुटबॉल ज़रूर उपलब्ध करवा दी जाती है। मेरा उद्देश्य बच्चों को टी वी वीडियो और मोबाइल से बाहर निकालकर खेल के मैदान पर लाना है। और मैं इस कार्य मे मैं काफी हद तक सफल भी हो चुका हूं। मेरा प्रयास इस गतिविधि में बच्चों की संख्या बढ़ाने का है।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!