अवैध कालोनी पर निगम ने चलाई जेसीबी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- संत रविदास नगर के समीप स्थित खेती की भूमि पर कालोनाईजरो द्वारा अवैध रूप से काटी गई कालोनी पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही कर उसे तोडा जाकर वहॉ निर्मित डब्ल्युबीएम रोड को भी मशीन द्वारा खोदा गया। संत रविदास नगर के पास स्थित भूमि को इन्दौर निवासी अंसार भाई  नगर एक्स्टेंशन इन्दौर, उसमान भाई खजराना इन्दौर नामक कालोनाईजरो द्वारा क्रय गई। उक्त भूमि पर बिना टाउन प्लानिंग, नगर निगम की परमीशन के कालोनाईजरो द्वारा अवैध रूप से कालोनी विकसीत की गई उसमे कच्ची सडको का निर्माण भी कर दिया।

 यह भूमि खेती की होकर कालोनाईजरो द्वारा किसी भी प्रकार से कालोनी काटने के लिए कोई परमीशन नही ली गई। जिसकी सूचना मिलने पर निगम द्वारा मौके पर जाकर अवैध रूप से भूमि पर काटी जा रही कालोनी को निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा एवं निगम की टीम द्वारा निगम संसाधनो से कालोनी के कच्चे सडक निर्माण, शेड निर्माण के साथ अन्य किये जा रहे  कार्याे को रोका एवं तोडा गया।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!