स्वस्थ बालक-बालिकाओं प्रतियोगिता में हुआ बच्चों का वजन, किया पुरूस्कृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- वार्ड क्रमांक 34 कृष्णपुरा आंगनवाड़ी में स्वस्थ बालक-बालिकाओं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना एवं पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना है। शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत वार्ड में स्थित 5 आंगनवाड़ी से कुल 25 बच्चों ने स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों का वजन सभी आंगनवाडिय़ों की कार्यकर्ता और सहायिकाओं की उपस्थिति में किया गया।

बच्चों का अच्छा वजन होने पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी कपिल यादव ने बच्चों व उनके माता-पिता को प्रोत्साहन हेतु स्वच्छता कीट देकर सम्मानित किया। उक्त प्रतियोगिता हर तीन माह में होती है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से खत्म कर जागरूकता फैलाना है। जिससे सभी बच्चे कुपोषण के शिकार होने से बच सकते है। इस तरह की प्रतियोगिता समाज के बच्चों को कुपोषण के प्रति जागरूक करती है। पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!