Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

रानी दुर्गावती शौर्य दिवस पर खालवा में रैली निकाली

2 min read

खंडवा- शक्ति सेवा संगठन मालवा जिला खंडवा एवं मालवा क्षेत्र समाधान के तत्वाधान में बलिदान की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती का शौर्य दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खंडवा, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर जिले व महाराष्ट्र से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सर्वप्रथम खंडवा जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह के नेतृत्व में अनाज मंडी प्रांगण से मंगल भवन तक विशाल रैली लाइव संगीत के साथ निकली। रैली में पारंपरिक लोक गीत गाए गए एवं लोक नृत्य भी किया गया। इस भव्य शोभा यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रैली का समापन मंगल भवन में हुआ। धर्माचार्य नन्हेलाल परते द्वारा प्रकृति शक्ति बड़ादेव की सुमरनी कराई एवं अतिथियों का उद्बोधन हुआ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्य दित्य शाह ने अपने उद्बोधन में रानी दुर्गावती के प्रसंगों को याद करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है उनके पद चिन्हों पर चलने की खंडवा में गोंड समाज के सामाजिक आयोजन के लिए मांगलिक भवन बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बड़ा देव का मंदिर भी बनाया जाएगा और हमारी युवा पीढ़ी के साथ ही अन्य समाज के लोग भी आदिवासी समाज के रणबांकुरे व जननायको के इतिहास से रूबरू हो सके। इसलिए खालवा में बड़ा जनजाति संग्रहालय बनाया जाएगा। घोषणा से उपस्थित आदिवासी समाजजनों ने हर्ष प्रकट किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह सैयाम कोया सेवा शक्ति सेवा संगठन के अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर दिव्यादित शाह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत खंडवा, सीएस उईके, विमला खंडाते, निर्मला उईके, रामप्रसाद केवड़े, कमल पटेल, करतार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

143 Views

Leave a Reply