वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर मप्र पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने प्रांतीय आव्हान पर  बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट मं वेतनमान सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि प्रदेश के पटवारी विगत 20 वर्षो से वेतनमान की मांग 2800 ग्रेड पे दिए जाने सहित अन्य मांगों को संघर्ष करते आ रहे है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है। पटवारी संघ द्वारा गेस्ट हाऊस में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के पटवारियों ने हिस्सा लिया। पटवारियों ने अपने विचार व्यक्त कर समस्या बताई। अंत में निर्णय लिया गया कि तीन दिवस में मांगे पूरी नही होती है तो 26 जून से प्रदेश सहित जिलेभर के पटवारी सारा एप से बाहर हो जायेंगे। पटवारी संघ की मांग है कि 15 वर्ष पूर्व की गई घोषणा अनुसार पटवारियों को वेतनमान संबंधी 2800 ग्रेड पे प्रदान किये जाने के आदेश दिए जाए।

जबकि विधि अनुसार पद के सापेक्ष समयमान वेतन प्रति 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर दिया जाए। राजस्व निरिक्षक के रिक्त पदों पर पटवारियों को पदोन्नति कर भरा जाए। विगत दस वर्षो से पटवारियों के भत्तों में बढ़ोतरी नही की गई, जिसे बढ़ाया जाए। योजना के दौरान उत्पन्न समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाए आदि अन्य मांगे शामिल है। इस दौरान इस अवसर पर जिला सचिव मोहन राठौर, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप जाट, देवास ग्रामीण तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, देवास शहरी तहसील अध्यक्ष बबलू वर्मा, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, हाटपिपल्या तहसील अध्यक्ष कपिल चौधरी, उदयनगर तहसील अध्यक्ष पूनमचंद देवड़ा, कन्नौद तहसील अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ पटवारी, दिनेश कारपेनटर, संजय व्यास, महेंद्र पटेल, मनोहर बिलावलिया, अशोक मोदी, राकेश परमार, शंकरलाल पंड्या, रामचंद्र गुजराती, किशोर जोशी, विजय जोशी, सेजूराम उईके, नेहा यादव, सोनू चौकसे, प्रिया ठाकुर, पुष्पांजलि कुशवाह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, कनिष्ठ पटवारी उपस्थित थे।

238 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!