मयूर विहार कॉलोनी में विधायक निधि से बनने वाले चबूतरा एवं शेड निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – मयूर विहार कॉलोनी में   खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने सामाजिक प्रयोजन हेतु चबूतरा छत एवं सेड निर्माण के लिए विधायक निधि से  3:50 लाख रुपए की  स्वीकृति प्रदान की थी । समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि  विधायक देवेंद्र वर्मा महापौर अमृता अवर यादव ने मयूर विहार में विधायक निधि से बनने वाले सेड निर्माण  कार्य का पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। इसके निर्माण से यहां पर कई सामाजिक कार्यक्रम हो सकेंगे। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि मयूर विहार कॉलोनी में एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किए जाते हैं। जो शहर में एक अनोखा कार्य है । कॉलोनी में प्रतिवर्ष जहां भव्य स्तर पर भागवत कथा का आयोजन होता है वही वर्ष भर सामाजिक कार्यक्रमों भी आयोजित होते रहते हैं मैं सभी क्षेत्रवासियों को इस कार्य की शुभकामना देता हूं।

महापौर अमृता यादव ने भी निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक श्री वर्मा का आभार माना और क्षेत्र वासियों के कहा कि निगम संबंधी जो भी समस्या होगी उसके दूर करेंगे । कार्यक्रम का संचालन आशीष जयसवाल ने किया एवं इस निर्माण कार्य के लिए क्षेत्र वासियों की ओर से सतनाम होरा ने विधायक देवेंद्र वर्मा का आभार माना ।  भूमि पूजन के अवसर देवेंद्र वर्मा, महापौर  अमृता यादव , सेवादास  पटेल, राजेश तिवारी ,सतनाम होरा  आशीष जयसवाल ,उमाशंकर भार्गव ,सुनील जैन ,सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, राजेश यादव  मंगलेश तोमर एमआई की के सदस्य एवं पार्षद सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!