पशु हाट के दौरान फैली अव्यवस्था का जिम्मेदार नगर निगम- घोसी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- बाईपास पर लग रहे पशु हाट बाजार से फैली अवस्था को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हाफिज घोसी ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हर वर्ष व्यापारी व किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। आज से चार वर्ष पूर्व पशु हाट बाजार के सर्वांगीण विकास कार्य किए जाने हेतु मंजूरी मिली थी, लेकिन आज तक पशु हाट का जीर्णोद्धार नही हो पाया। स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण दूर-दूर से आए किसान, पशु विक्रेताओं एवं व्यापारियों को परेशान होना पड़ता है। नगर निगम आंख मुंदे बैठा है। श्री घोसी ने बताया कि मेरे द्वारा मांग की गई थी कि पशु हाट को समुचित व्यवस्था होना चाहिए। जिसके बाद विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा था कि पशु हाट बाजार में रोड बनाया जाकर पौधे लगाए जायेंगे।

शेड निर्माण किया जाएगा, जिससे किसानो एवं व्यापारियों सहित पशुओं को भी बारिश एवं ग्रीष्मकाल में धुप से राहत मिलेगी। बिजली एवं पानी की समस्या के निराकरण करने का घोषणा की थी। किंतु विधायक श्रीमंत पवार के आदेश के बावजूद भी नगर निगम पशु हाट का उद्धार नही कर रहा है। जिससे हर कोई परेशान है। घोसी ने मांग की है कि बकरे का बाजार पशु हाट में हर  एवं पशु का बाजार हर शुक्रवार को लगाया जाना नियत किया जाए, जिससे रोड के साथ अन्य अव्यवस्थाओं पर लगाम लगेगा। जिससे पर्व व आए दिन परेशानी नही होगी। साथ ही शौचालय का निर्माण कर अतिक्रमण को हटाया जाए। नगर निगम पैसा तो वसूल कर रही है, लेकिन व्यवस्था नही दे पा रही है। घोसी ने मांग की है कि शीघ्र ही समस्या के निराकरण हेतु उचित कदम उठाए जाए।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!