अवैध रूप से गांजा बेच रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, 850 ग्राम गांजा जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर गांजा-शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा था। पूछताछ में इनसे पता चला कि गांजा सप्लाय एक व्यक्ति द्वारा शहर के पत्ती बाजार क्षेत्र में किया जाता है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को दबोचा जो शिप्रा का रहने वाला है और देवास में गांजा सप्लाई करता था।

आरोपी के पास से 850 ग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 8500 रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सिकंदर पिता श्रवण नाथ उम्र 42 निवासी सुनवानी रोड शिप्रा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीने के मामले में अन्य आरोपियों पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!