Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

गुरू पूर्णिमा का पर्व परम्परागत, शांति व सद्भाव के साथ मनाएं – कलेक्टर

2 min read

खण्डवा- आगामी दिनों में मनाए जाने वाले गुरू पूर्णिमा पर्व को परम्परागत, शांति व सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।  बैठक में गुरू पूर्णिमा मेले में पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी सदस्यों से अपील की कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव को पूरे उत्साह, उमंग, अनुशासन व परम्परागत तरीके से मनायें। उन्होंने बैठक में आश्वस्त किया कि गुरू पूर्णिमा मेले में प्रकाश व्यवस्था, मार्गो की मरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था तथा शहर की स्वच्छता व पेयजल जैसे सभी कार्य बेहतर तरीके से सम्पन्न किए जायेंगे और प्रयास किया जायेगा कि इस उत्सव के दौरान नागरिकों को कोई परेशानी न हो।

नगर निगम के अधिकारियों को त्यौहारों पर शहर में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से कहा कि जहां सड़क मरम्मत की आवश्यकता है वहां तत्काल सुधार कार्य कराया जायें। नगर निगम के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए गए कि त्यौहारों पर शहर में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए आवारा पशुओं पर भी रोक लगाई जाये। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा उत्सव के दौरान डी.जे. के प्रयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। समिति के सदस्यों से कहा कि वे सेवादारों के परिचय पत्र बनायें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि खण्डवा शहर में त्यौहारों पर शहर के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी केमरो एवं ड्रोन केमरो के माध्यम से नजर रखी जायेगी, ताकि कोई भी अप्रिय घटना को समय रहते प्रभावी तरीके से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा उत्सव के दौरान शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में पावर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दादाजी दरबार एवं आसपास के क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में बताया कि सीसीटीवी केमरों के माध्यम से दादाजी दरबार व आसपास के स्थानों पर नजर रखी जायेगी। गुरू पूर्णिमा पर्व के दौरान झांकी नहीं निकाली जाएगी। बैठक में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, एसडीएम खण्डवा अरविंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

102 Views

Leave a Reply