जय जगदीश के जयकारों से गुंजा शहर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के तत्वाधान में  शहर के प्रमुख मार्गों पर भगवान जगदीश की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह 9.30 बजे भोपाल चौराहा स्थित प्रमिला राजे गार्डन में रथ पर सवार भगवान जगदीश की भव्य आरती समाजजनों द्वारा की गई उसके बाद रथयात्रा शुरु हुई जो भोपाल चौराहा, शालिनी रोड़,एमजी रोड़ होते हुए सयाजीद्वार से एबी रोड़ होते हुए उज्जैन चौराहा पहुंची यहां से रथयात्रा उज्जैन कार्तिक मंदिर के लिए रवाना हो गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गाे पर रथयात्रा का कई सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में भजन गायक जितेन्द्र पटेल द्वारा एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर यात्रा में शामिल युवा झुुमते रहे।

जिलाध्यक्ष डालचंद कलमोदिया,युवा संगठन अध्यक्ष लड्डूमल चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी शहर में भव्य रुप से भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा जी की रथयात्रा निकाली गई। भक्तों द्वारा रस्सी के माध्यम से रथ को खिंचकर यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया।
यात्रा में मुख्य रूप से हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम मुकाती, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह, चौधरी, अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज युवा संगठन अध्यक्ष लड्डूमल चौधरी, अभा चंद्रवंशी खाती समाज राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कमल मुकाती, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप चौधरी राजोदा, प्रदीप चौधरी, मुकेश चौधरी, कमल डॉक्टर, बलराम पटेल, संदीप चौधरी, नरेंद्र मुकाती, धर्मेंद्र पहलवान, महेंद्र पहलवान, पार्षद गणेश पटेल, शिवम चौधरी, विजेंद्र पटेल, रविंद्र चौधरी, गोपाल चौधरी, रामचरण पटेल, विष्णु पटेल, विष्णु वर्मा सहित समाजजनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

303 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!