बैतूल को चौथी बार मिला बेस्ट चैप्टर का अवार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल- अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के 206 चैप्टर्स में से बैतूल को इस बार फिर बेस्ट चैप्टर का अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह जानकारी देते हुए जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि बैतूल चैप्टर को यह अवॉर्ड लगातार चार वर्षो से मिल रहा है। यह अवार्ड गत् 13 जून को भोपाल के मध्यप्रदेश राज्य संग्रहालय के सभागार में आयोजित संस्था के 34 वें भव्य समारोह में बैतूल के अध्यक्ष विजय दीक्षित, बलराम जसूजा, मोहन अग्रवाल, संजय द्विवेदी एवं बैतूलबाजार चैप्टर के संतोष राठौर, गुड्डा वर्मा ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा, चक दे इंडिया फेम मीर रंजन नेगी, अभिनेता राजीव वर्मा, पूर्व डीजीपी और जन परिषद के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी , पूर्व आईएएस अजात शत्रु, पूर्व आईएएस जीपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुबोध वार्ष्णेय एर्व मिसेज वर्ल्ड वाइड भूमिका सिंह की विशिष्ठ उपस्थिति में प्राप्त किया।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!