Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से होंगे प्रारंभ

1 min read
Text Size:

कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएँ 20 से 30 जून तक सुबह की पाली में लगेगी

हरदा- स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए ग्रीष्मावकाश को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई से प्रारंभ होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएँ 20 से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी। कक्षा 5वीं की परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी। सभी विद्यालयों में सभी कक्षाएँ नियमित समय सारणी के अनुसार 1 जुलाई से संचालित होगी।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply