Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खंडवा

व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नगदी ले गए बदमाश

2 min read

 

अनोखा तीर, खंडवा। शहर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोर सुने घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। शहर में चोरी की घटनाओं से अब लोग घरों को सूना छोड़ने से भी डर रहे हैं। वहीं पुलिस इन चोरों तक पहुंचने के लिए घटना स्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शनिवार को पदम नगर थाना क्षेत्र में एक मिठाई व्यापारी के सूने मकान में डकैती की घटना सामने आई है। परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी में दिल्ली गया हुआ था। वहां से लौटे तो घर का गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर गए तो अलमारी में रखें डेढ़ लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए की नगदी गायब थे। पुलिस के अनुसार सन्मति नगर निवासी कांफेक्शनरी व्यापारी विनोद पिता रामनरेश राठौर के घर चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चार से पांच बदमाश नजर आए। इसके बाद डकैती का खुलासा हुआ। राठौर ने इसकी शिकायत थाना पदमनगर पर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि राठौर व उसका परिवार 9 जून को दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में गया था। तभी 14-15 जून की रात उनके घर में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

परिवार के मुताबिक लोहे की अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात एक सोने की अंगूठी दो ग्राम की, सोने की दो नग डोल झुमकी लगभग चार ग्राम की, चांदी की एक जोड़ तोड़िया 72 ग्राम, सोने की कान की बाली एक नग 750 मिली ग्राम, एक सोने की अंगूठी जिसका वजन 01 ग्राम 850 मिली ग्राम, एक जोड़ चांदी की पायल सहित एक लाख रुपए नगद उड़ाए हंै। हालांकि पुलिस रिकार्ड में 10 हजार रुपए की नगदी दर्ज की गई है।

109 Views
109 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply