Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, मसनगांव। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर मसनगांव स्वागत द्वार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर मैकेनिक समीर खान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समीर खान उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी नई कालोनी खेडीपुरा हरदा जो की ट्रैक्टर शोरूम पर मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार के दिन वह खंडवा जिले के सोनखेड़ी तथा छनेरा में ट्रैक्टर ठीक करने के लिए गया था। जहां से रात्रि में हरदा वापस लौटने के दौरान ग्राम के स्वागत द्वार के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने मृत युवक के शव को देखा तो डायल 100 को सूचना दी। इसके पश्चात डायल 100 के सुमेर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम को सूचित किया इसके पश्चात गाड़ी के नंबर की जानकारी लेकर व्हाट्सएप गु्रप में भेजी, तब कहीं जाकर युवक की जानकारी पता चली। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवारजन एवं शोरुम के संचालक घटनास्थल पर पहुंचे तथा सिविल लाइन थाने से पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। उसके पश्चात शव वाहन से युवक को जिला अस्पताल पीएम के लिए ले जाया गया। पीएम के पश्चात युवक का शव परिजनों को सौंपा गया। घटना रात्रि की बताई जा रही है, लेकिन किसी को भी जानकारी ना होने से युवक का शव घंटों तक सड़क के किनारे पड़ा रहा, वहीं बाईक भी टूट फूट गई।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply