जुएं के अड्डे पर पुलिस का छापा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, देवास। जुएं के अड्डे पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी है। यहां पुलिस ने 22 जुआरियों को जुआं खेलते धर दबोचा है। इस दौरान कुछ जुआंरी भागने में भी कामयाब हो गए। पुलिस ने ग्राम ठुमनी और नागदा में 2 अलग-अलग जगह टीम बनाकर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो स्थानों से करीब 11 बाइक सहित 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। जुएं के अड्डे पर जुआरियों द्वारा जुआं खेलने के लिए एक झोपड़ी बना रखी थी। इस झोपड़ी को भी पुलिस ने आग के हवाले कर दिया। पकड़ाए गए सभी जुआरियों पर जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि थाना क्षेत्र में 2 स्थानों पर बड़े स्तर से जुआं चल रहा था। पुलिस ने दो पार्टी बनाकर दबिश दी। एक जगह 15 जुआरियों के साथ 8 बाइक और 35 हजार रुपए, जबकि दूसरे स्थान से 7 जुआरी और 3 बाइक और लगभग 10 से 15 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की है। इस कार्यवाही में कुल 50 हजार रुपए की नगदी और 11 बाइक जब्त की है।

204 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!