Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सायबर सखी कार्यक्रम के तहत छात्राओं का प्रशिक्षण संपन्न

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में संचालित साइबर सखी कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, हायर सेकेंडरी स्कूल बिच्छापुर, हाई स्कूल उड़ा, संस्कार विद्यापीठ हरदा, रिजगांव, हायर सेकेंडरी स्कूल चारूवा, मॉडल स्कूल चौकड़ी, हाईस्कूल तजपुरा, हाईस्कूल झाड़बीड़ा तथा हायर सेकेण्ड्री स्कूल खुदिया में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाने के लिए साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि टेक्नॉलाजी हमें बहुत सी सुविधा तो देती है, लेकिन जागरूकता के अभाव में टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर अपराध भी बढ़ते जा रहे है। इसके लिये हमें विशेषकर महिलाओं व बच्चों को सशक्त होने की जरूरत है। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि ये जो अभियान है वो न केवल बच्चों के लिए है, बल्कि यह बड़ों के लिए भी है, क्योंकि टेक्नोलॉजी जिस हिसाब से बढ़ रही है, चाहे वह सोशल मीडिया हो या अन्य, सबके लिए यह प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बातों को ध्यान से सीखें, और यदि आपके या परिवारजनों के साथ ऐसी कोई घटनाएं घटित हो तो अपने नज़दीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर काल कर इस संबंध में जानकारी दें। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग ने भारत सरकार के हेल्प लाइन नंबर 1930 व मेल आईडी के बारे में जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में स्कूल की छात्राओं को लघु नाटिका के माध्यम से साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से बताया गया कि हमे अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नही करना चाहिए। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी द्वारा साईबर सखी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि

106 Views
What do you think?

Leave a Reply