Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

चलित पशु चिकित्सा इकाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। चलित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा अब तक जिले के 145 पशुओं का उपचार किया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एसके त्रिपाठी ने जिले के पशु पालकों से चलित पशु चिकित्सा सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 25 मई से पशुपालन विभाग की महत्वकांक्षी चलित पशु चिकित्सा ईकाई का संचालन किया जा रहा है। हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी विकासखण्ड में एक-एक एवं हरदा शहर में एक चलित पशु चिकित्सा ईकाई सहित 4 चलित पशु चिकित्सा ईकाई संचालित है। शासन द्वारा पृथक से पशु चिकित्सा दल एवं आवश्यक औषधियों की व्यवस्था सुनिष्चित की गई है। पशु पालको द्वारा इस सेवा का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन लगाकर बीमार पशुओं के संबंध में जानकारी काल सेंटर मे दर्ज कराई जाती है, जिसके बाद निर्धारित समय-सीमा में चलित पशु चिकित्सा ईकाई पशु पालक के घर पर पहुंचकर बीमार पशुओं को उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान सुविधा उपलब्ध कराती है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए शासन द्वारा 150 रुपये प्रति केस शुल्क निर्धारित की गई हैै।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply