Skip to content
Sunday, 25 October 2026
बैतूल

खम्बारा में ग्राम चौपाल आयोजित कर सुनी आमजन की समस्याएं

2 min read
Text Size:

कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस एवं सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा ने जिले के प्रभातपट्टन विकासखंड के ग्राम चिचंडा, खंबारा मलहारा, कुण्डई एवं घाटबिरोली का भ्रमण कर यहां विकास कार्यों एवं मैदानी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम खम्बारा में चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी एवं निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम चौपाल के दौरान शिकायतें मिलने के कारण यहां पदस्थ पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को निर्देशित किया कि यहां अगले सप्ताह पृथक से राजस्व चौपाल आयोजित कर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करें। ग्राम चौपाल में जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन हितग्राहियों के बीपीएल प्रमाण पत्र तैयार हो गए है, उन्हें खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी की जाए।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम चिचंडा में आंगनवाड़ी केन्द्र, पशु औषधालय, दुग्ध सहकारी समिति एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। यहां हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जो पूरक पात्रता पात्र विद्यार्थी स्कूल में पढऩे नहीं आ रहे है, उनके पालकों से संपर्क कर पढ़ाई के लिए बुलाया जाए। पूरक पात्रता प्राप्त दो बच्चियों के स्कूल नहीं आने पर उनके गृह ग्राम खंबारा में ही माध्यमिक शाला के शिक्षक से शैक्षणिक व्यवस्था कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

ग्राम खंबारा में आयोजित चौपाल के दौरान यहां पदस्थ पटवारी द्वारा फौती नामांतरण कार्य में लापरवाही करने, पीएम किसान व सीएम किसान योजना में किसानों के पंजीयन नहीं होने एवं मुख्यालय पर नहीं रहने की शिकायत मिलने पर उक्त पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम मलहारा में जल जीवन मिशन की नल-जल योजना का निरीक्षण कर कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की पढ़ाई पर शिक्षक विशेष ध्यान दें। ग्राम कुण्डई में निर्मित अम्रत सरोवर का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। ग्राम घाटबिरोली में उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर यहां संधारित दस्तावेज देखे। साथ ही प्रसूति महिलाओं का सुरक्षित संस्थागत प्रसव करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देश दिए।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply