अनुशासनात्मक कार्रवाई….. कारण बताओ नोटिस का जबाव नही देने पर…..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम पटेल ने युकां की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुश्री अवनि बंसल पर संगठनात्मक कार्रवाई की है। इसी के साथ चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर पार्टी से जुड़े लोग इस मामले में खुलकर अपने विचार रख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस के नगर पालिका घेराव आंदोलन दौरान सुश्री बंसल और वरिष्ठ नेताओं के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी, जो संगठनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि कार्रवाई किसी जिला स्तरीय पदाधिकारी या कार्यकर्ता पर नही हुई है बल्कि युकां की राष्ट्रीय पदाधिकारी अवनि बंसल पर हुई है। बता दें कि सुश्री बंसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा रही हैं। उन्होंनें कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा में शामिल रहकर पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता को साबित किया है। बता दें कि यात्रा उपरंात सुश्री बसंल का गृहनगर हरदा लौटने पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया था। वहीं अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसी के बाद से सुश्री बंसल की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गई थी। सक्रियता के परिणाम स्वरूप पार्टी के कार्यक्रमों में उनके अलावा अन्य महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इजाफा देखा गया। इन सबके बीच जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके विरूद्ध की गई कार्रवाई से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसर जिला कांग्रेस कमेटी ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव मांगा था। वहीं, निर्धारित समयावधि में जब उनका जबाव नही मिला तो यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार युकां नेत्री को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने पत्र के माध्यम से पार्टी के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता को पृथक किया है। इस संबंध में सुश्री बंसल का पक्ष जानना चाहा, लेकिन कॉल रिसीव नही हुआ।

267 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!