Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

हिन्दुत्वनिष्ठ होना ही राष्ट्रभक्ति की पहचान : निरंजन शर्मा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हरदा में तीन दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में निरंजन शर्मा प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विद्याभारती मध्य क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश टांक अध्यक्ष हरदा बाल कल्याण समिति ने की। राष्ट्र के समक्ष उपस्थित वर्तमान चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने के लिए एक ऐसी पीढ़ी को तैयार करने का लक्ष्य विद्याभारती ने लिया जो पंचकोशात्मक रूप से विकसित, हिन्दुत्वनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्त हो, समाज के वंचितों के प्रति समभाव रख उन्हें राष्ट्र उन्नति में सहभागी बनाए। उक्त बात मुख्य वक्ता निरंजन शर्मा द्वारा कही गईं। आचार्य अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply