Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर की जीवनदायनी कहलाने वाली अजनाल नदी स्थित पेड़ीघाट का दृश्य है। जहां घाट पर बनें मंदिर धर्मप्रेमी लोगों की आस्था का केन्द्र हैं। इसके बावजूद यहां गदंगी व्याप्त है, जो शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं गंदगी के चलते आसपास के इलाकों के रहवासी खासे परेशान हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के अजनाल घाट पर इन दिनों गंदगी का अंबार देखने को मिलेगा। जिस पर जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है, ताकि नदी का घाट तथा मंदिरों के आसपास समुचित सफाई व्यवस्था कायम रहे। जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर स्वच्छता को लेकर विपरीत प्रभाव ना पड़े। लेकिन ऐसा कुछ भी होता दिखाई नही दे रहा है। जिसके चलते लोगों का मुखर होना लाजमी है। इस बारे में वरिष्ठ नागरिक का कहना है कि शहर के प्रमुख स्थानों के अलावा जलस्त्रोतों के इर्दगिर्द गंदगी का आमल है, जो प्रदूषण को जन्म देता है। उन्होंनें यह भी कहा कि घाट का कायाकल्प करने के लिये नागरिकों के साथ-साथ समाजसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की पहल की थी। मगर अपेक्षाकृत परिणम नही मिले। जिसके चलते समस्या जस की तस है। जिसे देखकर हर कोई यही कहता है, कि यह बात गलत है।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply