किराना व्यापारी एसोसिएशन ने पाथवे परिक्रमा मार्ग पर किया पौधारोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शासन के आदेश अनुसार किराना व्यापारी एसोसिएशन द्वारा माता टेकरी के पा-थवे परिक्रमा मार्ग पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान मुख्य रूप से अभिहित अधिकारी श्रीमती निर्मला सोंकुवर एवं फुड इंस्पेक्टर सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। किराना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा की टेकरी के प्राकृतिक सौंदर्यीकरण में हम सभी व्यापारी अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

इस अवसर पर किशन पमनानी, राकेश गुप्ता, अतुल पटेल, संजय हेतावल, प्रेम पंजवानी, गिरीश अग्रवाल, कैलाश महाजन, मनोहर जाट, हीरानंद राजपाल, जितेंद्र पमनानी, नितिन विजयवर्गीय, पंकज अग्रवाल, पीयूष पोरवाल, दिलीप चावला, मनोज संघवी आदि व्यापारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जितेन्द्र पटेल (नितिन) ने दी।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!