महिला कार्यकारिणी का शपथ विधि एवं कार्यकारिणी का पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था जिला देवास की कार्यकारिणी का सपरिवार मिलन समारोह एवं महिला कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह एबी रोड गौमती नगर स्थित आशीर्वाद मांगलिक परिसर में सम्पन्न हुआ। सभी कार्यकारिणी सदस्यों के परिवार एवं महिला सदस्यों ने आपस में परिचय प्राप्त किया। संस्था संरक्षक पं. राधेश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. अरविंद तिवारी ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को परस्पर एक-दूसरे को सहयोग करना चाहिए। साथ ही बुरे वक्त में भी उसके घर उपस्थित होकर सांत्वना देना एवं धैर्य बंधाना चाहिए। समारोह में श्रीमती उपासना तिवारी को महिला संयोजक मनोनीत किया गया।

महिला मंडल ने भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष एवं विधि सलाहकार लोकेश जोशी ने महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। महिला संयोजक श्रीमती उपासना तिवारी ने कहा कि हमें बन्द मु_ी की तरह एकजुट होकर ताकतवर बनना है। तभी समाज व हमारी उन्नति संभव है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी राघवेंद्र बिरथरे, बिसन शर्मा, अशोक चौबे, श्रीमती उर्मिला बिरथरे, निधि बिरथरे, ओमप्रकाश शर्मा, मिथलेस बिरथरे, दिलीप तिवारी, हरिशंकर शर्मा, राकेश पाठक सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। संचालन पं देवकीनन्दन समाधिया ने किया एवं आभार  महेन्द्र स्थापक ने किया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!