देवास- संस्था कर्म योग एक जरिया द्वारा स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस शिविर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति जागरूक करने के लिए भोपाल से पधारे करियर काउंसलर जुबेर अहमद सिद्दीकी द्वारा विद्यार्थियों को अपने कैरियर के प्रति जागरूक करने का प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया। तत्पश्चात संस्था द्वारा सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से आमंत्रित किए गए कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
संस्था द्वारा कुल 96 विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं संस्था द्वारा इन्हीं विद्यार्थियों में से उत्कृष्ट अंकों वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी मौलाना अबुल कलाम फारुकी साहब उपस्थित थे।
अध्यक्षता शिक्षा विभाग के डीपीसी प्रदीप जैन ने की, विशेष अतिथि के रूप में इंदौर के समाजसेवी रिजवान खान खुलासा प्लस के वरिष्ठ पत्रकार शकील शेख उपस्थित थे, कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शहर काजी अब्दुल कलाम फारुखी ने कहा कि बच्चों को एवं ज्ञान का पाठ पढ़ाया। प्रदीप जैन सर ने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच एवं सारगर्भित उद्बोधन से प्रभावित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में पालक भी उपस्थित थे। संचालन संस्था के वसीम शेख द्वारा किय। आये हुए अतिथियों पालको एवं विद्यार्थियों का आभार संस्था के वरिष्ठ सदस्य शकील कादरी द्वारा व्यक्त किया। संस्था द्वारा मंच के माध्यम से घोषणा की गई के उपस्थित विद्यार्थियों एवं देवास शहर के किसी भी विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई करने में कोई आर्थिक समस्या आ रही हो तो संस्था कर्मयोग तन-मन-धन से आपके साथ है।
Views Today: 2
Total Views: 100

