Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

आपसी रंजिश में चली गोलियां, भाजपा नेता के पिता सहित 2 की मौत

1 min read
Text Size:

देवास :- जिले के सतवास तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम गोला गुठान में प्रात: दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष की और से गोली चला दी गई। फायरिंग में 2 लोगो की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार पुरानी आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में आज सुबह 9 बजे विवाद हो गया था जिसमे देदढ़ परिवार द्वारा गोदारा परिवार पर गोली चला दी गई, गोलीबारी में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसमें से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता व भाई की मौत हो गई, राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है व बताया जा रहा ही की कुछ आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply