Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पिया एसिड, हुई मौत, हिंदू संगठन ने किया थाने पर प्रदर्शन

3 min read
Text Size:

देवास- जिले के शिप्रा क्षेत्र मे एक महिला ने एसिड पी लिया। परिजन महिला को देवास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद हिंदू संगठन के लोग देर रात को औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर मामले में महिला को प्रताड़ित करने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग की है
प्राप्त जानकारी अनुसार शिप्रा निवासी रीना पति सुंदर जोशी (24) महिला ने अपने घर पर एसिड पी लिया था। परिजन उसे देवास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि शिप्रा के एक वर्ग विशेष के युवक द्वारा महिला को परेशान कर उसका पीछा किया गया था।

जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने यह कदम उठाया। इधर, घटना के बाद से महिला के परिजन व हिंदू संगठन के लोग औद्योगिक थाने पहुंचे और संबंधित युवक पर प्रकरण दर्ज करवाया। साथ ही युवक पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। देर रात को बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही थाने पर एएसपी मंजीत सिंह चावला, डीएसपी किरण कुमार शर्मा व अन्य थाना प्रभारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी गई।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शनिवार रात महिला को लगातार परेशान व छेड़छाड़ कर पीछा करने के मामले में आरोपी जाकिर पिता अक्कु निवासी सुनवानी रोड़ शिप्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
डीएसपी किरण शर्मा का कहना है कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और शिप्रा में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। जो उचित हो सकेगा कार्रवाई करेंगे।सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि शिप्रा में एक युवती द्वारा अपने घर पर एसिड पीने की सूचना प्राप्त हुई थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस संदर्भ में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है। साथ ही मृतिका के परिवार जनों की तरफ से भी एक रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी जिसमें एक अन्य व्यक्ति के द्वारा उसको परेशान करने व उसका पीछा करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में पुलिस ने एक युवक पर प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है।
घटना के विरोध में पूरा कस्बा सुबह से ही बंद रहा। तनाव के बीच में महिला का दाह संस्कार किया गया। जिसके बाद भीड़ ने आरोपी के घर की ओर रुख किया। लोगों की मांग थी कि आरोपी का मकान तोड़ा जाए, जिस पर पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और फिलहाल आरोपी का घर सील कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply