लाडली बहनों को शिवराज सरकार ने दिए एक-एक हजार नपा मे हुआ सीधा प्रसारण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा जगताप उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपुरे पार्षदगणों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी एवं सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में एवं नगर के सभी 15 वार्ड में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से जबलपुर से सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री जी का संदेश आठनेर नगर के सभी वार्डों सहित नगर परिषद के प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर की सभी माता बहने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं अपने लाडले भाई की बात सुनने के लिए घंटो पलक पावडे बिछा कर उस प्रोजेक्टर की ओर देखते रही इन बहनों ने भी अपने हाथों पर मेहंदी से लाडली बहना का लोगो उतार रखा था वही रंगोली से भी लाडली बहना का लोको एवं मध्य प्रदेश का नक्शा बनाकर 1000 दीप जलाकर मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन नगर परिषद आठनेर द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर की अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों वंचितों पीड़ितों को ऊपर लाने के लिए यह 1000 की राशि देकर उन माताओं बहनों का उत्थान कर रही है जो वाकई गरीबी से जूझ रहे हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सब लोग अपना जीवन यापन अच्छे से करें जिससे आमजन माता बहने अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे ने कहा कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री रात दिन जनता को कैसी सुविधाएं मिले इस संबंध में सोचते हैं उसी के साथ-साथ नगर का ग्राम का जिले का विकास कैसे हो इस विषय पर भी हमेशा उनकी पहली निगाहे बनी रहती है किसानों से लेकर छोटे तबके के मजदूर तक सभी के लिए कुछ ना कुछ कर रहे है आज वह अपनी लाडली बहनों के लिए जो एक हजार की राशि उनके जीवन यापन के लिए दे रहे है उससे बहनों का हमेशा उन्होंने ख्याल रखकर यह कदम उठाया है आप आगामी चुनाव में अपने भाई का ख्याल रखें और पुनः मध्यप्रदेश में अपने भाई की सरकार बनाएं अपने भाई के साथ चले इसी क्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने के लिए वचनबद्ध है वह आपको किसी ना किसी रूप में लाभ पहुंचा रही है यह हमारे मुख्यमंत्री जी का सपना है जो साकार होते दिख रहा है आप सभी नगर वासी हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी द्वारा जो एक क्लिक पर आप सभी बहनों के खातों में एक हजार पहुंच चुके हैं आप उनका हृदय से आभार व्यक्त करिए श्री तिवारी ने नगर की सभी माता बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो रंगोली मेहंदी से लाडली बहना योजना का लोको अपने हाथों पर एवं नगर परिषद प्रांगण में रंगोली से उतारा है उसके लिए मैं आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं एवं नगर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि नगर की जनता अपने-अपने वार्डों में माननीय मुख्यमंत्री जी का प्रोजेक्ट के माध्यम से सभी वार्ड वासी मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सीधा प्रसारण से सुन रहेहै और देख रहा है मैं सभी 15 वार्ड की जनता का एवं पार्षदों का पुनः आभार व्यक्त करता हूं

 

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!