Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एफएलसी कार्य का अवलोकन किया

2 min read
Text Size:

प्रदेश के 15 जिलों में 7 जून से भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) बेंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने आज भोपाल जिले के ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) पहुँच कर एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया का अवलोकन किया। एफएलसी कर रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेल के इंजीनियरों से ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी को लेकर चर्चा की। सीसीटीवी कैमरा, बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। ईवीएम वेयर हाउस की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल  आशीष सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  प्रमोद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

पहले दो चरण में 34 जिलों की जा रही एफएलसी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में पहले दो चरण में 34 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी की जा रही है। एफएलसी का कार्य 7 जून से 15 जिलों में शुरू हो गया है। इसमें गुना, निवाड़ी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं मुरैना जिला शामिल है। आगामी 10 जून को 19 जिलों में एफएलसी होगी। इसमें श्योपुर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, उमरिया, सिवनी, नरसिंहपुर, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ एवं धार जिला शामिल है।

राजनीतिक दलों को भी किया गया है सूचित

ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की प्रारंभिक जाँच के बारे में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी सूचित किया गया है। 7 जून से भोपाल में शुरू हुई एफएलसी के दौरान भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply