चैंबर में फंसा ट्रक, जेसीबी की मदद से निकाला, ट्रांसफार्मर के टकराने से हो सकता था हादसा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- बोरियों से भरा ट्रक  अनाज मंडी के पास अचानक चैंबर में धंस गया। उसके ठीक पास बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। अगर ट्रक थोड़ा और झुकता तो सीधे बिजली के ट्रांसफार्मर में घुसता जिसके कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था। ब्रिज से लगे सर्विस रोड़ पर ट्रक का पहिया चेंबर में घुसने से कुछ देर जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। हालांकि कुछ देर बाद एक जेसीबी की मदद से ट्रक को निकाल दिया गया।

मंडी के समीप दुकान संचालित करने वाले व्यापारी यश गोयल ने बताया कि जिस तरह से चैंबर बनाए गए हैं सभी में घटिया निर्माण हुआ है। जिसके चलते आसपास के सारे चैंबर अब फूट गए हैं। जिसके कारण गुरुवार को यह ट्रक धंस गया। गऩीमत रही कि ट्रक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में नहीं घुसा। वर्ना जनहानि हो सकती थी। व्यापारी राकेश जैन ने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है जो नाला बना है उसमें घटिया निर्माण हुआ है। यह नाला नए सिरे से बनना चाहिए। जो चैंबर बने है सभी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। साथ ही नाले के कारण बोरिंग में गंदा पानी पहुंच रहा है। संबंधित अधिकारियों को कई बार अगवत करा चुके हैं। बावजूद कोई हल नहीं निकलता।

126 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!