नेपाल से स्वर्ण पदक जीतकर आई खिलाड़ी मानवी बैरागी का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- नेपाल के काठमांडू मे सम्पन्न हुई अंतर्राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग, रोलर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में देवास एवं भारत का नाम रोशन कर स्वर्ण पदक जीतकर आई खिलाड़ी मानवी बैरागी का भाजपा महाराजा मंडल नगर उपाध्यक्ष सुरेश सिलोदिया मित्र मंडल द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।

साथ ही सम्मान स्वरूप रोलर स्केट्स भेंटकर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर योगेश शर्मा (नगर मंत्री जूनियर मंडल भाजपा), सुरेश व्यास, रविन्द्र जीनवाल, अनिल नगर, आनंद शर्मा, रितेश वर्मा, दक्षेश राणा, मुकेश चौधरी, अर्जुन प्रजापति, सुरेश प्रजापत, कमल ठेकेदार, विशाल जाधव, अरविंद धोनी, विजय चौहान आदि सदस्यों ने स्वागत किया। उक्त जानकारी हर्ष सिलोदिया ने दी।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!