Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

कौशल में दक्षता से ही समग्र विकास संभव है- गरिमा जुलानिया

1 min read
Text Size:

देवास- हमें शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करना होगा। हम केवल शिक्षा के आधार पर ही सफलता नहीं प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान समय में कौशल में दक्ष व्यक्ति का अधिक महत्त्व है। अनेक औद्योगिक क्षेत्र, प्रतिष्ठिन  प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थी को ही प्राथमिकता देते हैं। वर्तमान समय में मध्यप्रदेश शासन की प्रमुख योजना सीखो कमाओ योजना का मूल उद्देश्य है प्रशिक्षण के साथ-साथ आय और सुनहरा भविष्य। हमें अधिक से अधिक इस योजना में पंजीयन करवाना चाहिए। यहां विचार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षण अधिकारी गरिमा जुलानिया  ने जन शिक्षण संस्थान द्वारा जी20 जनभागीदारी कार्यक्रम पखवाड़े के अंतर्गत महाकाल कॉलोनी में आयोजित कैरियर परामर्श शिविर में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। संवाद कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अनेक प्रश्नों को रखा, जिसका समाधान किया गया। साथ ही लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए यहां विचार आया। संचालन मनीषा मालवीय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंचल परमार, शिवानी गोयल, पायल गोयल, संजू मालवीय, अंतिम मालवीय, स्नेहा सिंदल, पूजा परमार, मुस्कान प्रजापति आदि उपस्थित थे। आभार श्रीमती पूर्णिमा बाउस्कर ने माना।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply