वार्ड 9 में लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान की महत्कांक्षी लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 9 में किया गया। भाजपा जूनियर मण्डल उपाध्यक्ष अशोक झीनीवाल ने बताया कि वार्ड क्रं. 9 रानीबाग स्थित दुर्गेश्वरी मंदिर प्रांगण में लाड़ली बहना योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र करीबन 60 महिलाओं को वार्ड पार्षद पं. दीपेश कानूनगो, जुनियर मण्डल कार्यालय मंत्री संजय राखे, मनोज पटेल, घनश्याम कटारिया, बाबू बंजारे एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी की उपस्थिति में वितरीत किए गए।

साथ ही योजना संबंधित जानकारी महिलाओं देते हुए बताया कि जो महिलाए छूट गई है उन पात्र लाडली बहनो को स्वीकृति प्रमाण पत्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दिए जायेंगे। जिन लाडली बहनो के खातो मे शासन द्वारा एक रूपये की राशि चेकिंग हेतु डाली गई है उनके खातों में शीघ्र शासन द्वारा योजना की स्वीकृत राशि डाली जाएगी।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!