Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

ईट राइट चेलेंज प्रतियोगिता में भोपाल ने दूसरा और ग्वालियर को मिला पाँचवां स्थान प्राप्त किया

1 min read
Text Size:

ईट राइट चेलेंज प्रतियोगिता में खाद्य वातावरण में सुधार और खाद्य सुरक्षा पर समुदायों को शिक्षित करने की रणनीतियाँ लागू करने के प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल को दूसरा और ग्वालियर को पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य के सात अन्य जिले- उज्जैन, रीवा, इंदौर, सागर, दमोह, जबलपुर और सतना ने भी 75 प्रतिशत से अधिक अंक दर्ज कर विजेता सूची में स्थान प्राप्त किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. सत्यपाल सिंह बघेल ने इस अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

ईट राइट चेलेंज के द्वितीय चरण में 1 मई, 2022 से 15 नवम्बर, 2022 तक देश के 260 जिलों का खाद्य सुरक्षा के 6 विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन किया गया था, जिनमें से 31 जिलों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply