Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

आरडीएसएस के कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता से पूर्ण हों

2 min read
Text Size:

प्रमुख सचिव ऊर्जा  संजय दुबे ने जबलपुर में एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। श्री दुबे ने कहा कि विद्युत आपूर्ति और ट्रिपिंग वाले फीडर्स पर सतत् निगरानी और यह सुनिश्च‍ित किया जाये कि राज्य शासन की मंशानुसार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे एवं कृषि‍कार्य के लिए 10 घंटे सतत् और निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी शून्य श‍िकायतों का लक्ष्य ले कर कार्य करें। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कहा कि रिवेम्पड ड‍िस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम अंतर्गत निर्धारित समय में सब स्टेशनों का निर्माण कर ट्रांसफार्मर स्थापित करें। श्री दुबे ने निर्देश दिए कि आरडीएसएस के कार्यों की गुणवत्ता की सतत् मॉनिटरिंग की जाये। उन्होंने पूर्व क्षेत्र कंपनी को मैदानी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर्स के रख-रखाव और स्टोर में पर्याप्त ट्रांसफार्मर की उपलब्धता को सु‍निश्च‍ित करने के निर्देश भी दिये।

बिजली की माँग एवं आपूर्ति की समीक्षा

प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अगले 3 माह में प्रदेश में बिजली की माँग एवं आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आने वाले समय में नव एवं नवकरणीय ऊर्जा पूर्व की तुलना में और अध‍िक मिलना प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने विंड इनर्जी की अध‍िक से अधि‍क उपलब्धता को सुन‍िश्च‍ित करने के निर्देश दिये।

ताप विद्युत गृहों का समय पर हो रख-रखाव

श्री दुबे ने कहा कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृह अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करते हुए बिजली उत्पादन करें। साथ ही अपने ताप विद्युत गृहों का रख-रखाव निर्धारित समय में पूर्ण कर उन्हें रबी मौसम के लिए तैयार रखें।

सोलर पॉवर परियोजना के लिए निर्धारि‍त समय पर तैयार हों लाइनें

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री दुबे ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज से निर्बाध बिजली आपूर्ति की गति को बरकरार रखें। प्रदेश में निर्माणाधीन सोलर पॉवर परियोजनाओं में उत्पादित होने वाली विद्युत के पारेषण के लिए जरूरी कार्य प्राथम‍िकता से पूर्ण करें।

सब-स्टेशन का निरीक्षण

श्री दुबे ने आज रामपुर स्थि‍त 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन का निरीक्षण कर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा किये गये आधुनिकतम तकनीक एवं उपकरण का जायजा लिया। एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक  रघुराज राजेन्द्रन, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  अनय द्विवेदी, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक  मनजीत सिंह, पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक  सुनील तिवारी सहित ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अध‍िकारी उपस्थि‍त थे।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply