Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

एम.पी. ट्रांसको ने तैयार किये नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये चार फीडर-वे

1 min read
Text Size:

एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने 220 के.व्ही. सबस्टेशन चापड़ा (देवास) से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये 132 के.व्ही. के चार फीडर-वे तैयार कर ऊर्जीकृत की है। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि देवास जिले के बागली तहसील में क्षिप्रा और काली सिंध नदियों की परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है, इससे क्षेत्र के कृषकों को अभूतपूर्व लाभ होगा

इस परियोजना की माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के चार पावर हाउसों को एम.पी. ट्रांसकों विद्युत आपूर्ति करेगी। माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के लिये पंपिग स्टेशनों को 132 के.व्ही. वोल्टेज लेवल पर बिजली देने की प्राथमिकता के अनुसार यह कार्य पूरा किया गया है।

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता  एस .डी .सकोरीकर ने बताया कि कंपनी जल प्रदाय सिंचाई जैसी महत्वकांक्षी परियोजना से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है|

79 Views
What do you think?

Leave a Reply