खरगोन :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को खरगोन जिला निर्वाचन कार्यालय का एक दल बैंगलुरु वीवीपैट लाने के लिए रवाना हुआ। निर्वाचन सुपर वायजर जेएल भालसे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर आयोग के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित किये जा रहे है। बुधवार को रवाना हुए दल में तहसीलदार सहित 8 सदस्य जिसमें 5 पुलिस जवान शामिल है। बैंगलुरु से करीब 2400 वीवीपैट मशीन लाने का प्रस्ताव है।
75 Views

