
विकास पवार बड़वाह – इंदौर रोड स्थित बलवाडा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरावत में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य शनिवार शाम करीब5:30 बजे किया जा रहा था । उक्त अतिक्रमण फॉर लाईन सड़क निर्माण के अंतर्गत सड़क ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा हटाया जा रहा था । तभी सड़क किनारे लगे एक झाड़ को गिराने के दौरान झाड़ की डगाल एक बिजली के पोल की केबल पर जा गिरी ।जिसके कारण बिजली का पोल जमीन पर आ गिरा और इसकी चपेट में एक बालक आ गया ।इस मामले की जानकारी देते हुए घायल अर्जुन उर्फ नन्हा उम्र 11 के पिता मांगीलाल ने बताया की हमारे गांव में सड़क ठेकदार द्वारा लापरवाही पूर्वक अतिक्रमण हटा रहा था ।उनके द्वारा इस अतिक्रमण को हटाने के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे ।जिसके कारण मेरे बच्चे पर बिजली का पोल गिरा और उसके सिर में अत्यधिक चोट आई ।यह घटना मेरे बच्चे के साथ तब हुई जब वह मकान के सामने से दूध लेकर घर की तरफ आ रहा था ।जबकि एक और बच्चा नंदकिशोर उम्र 12 निवासी कुरावत को भी कमर में चोट आई है।उल्लेखनीय है की घटना के बाद अर्जुन को उपचार के लिए पुलिस वाहन से बड़वाह शासकीय अस्पताल लेकर आए । जहा उपचार के बाद उसे इंदौर रैफर किया गया ।जबकि नंदकिशोर का इलाज बड़वाह शासकीय अस्पताल में जारी है ।

बिजली के केबल पर गिरी झाड़ की डगाल हुआ हादसा ——
इस घटना के बाद एसडीएम बी .एस क्लेश ने बताया की ग्राम कुरावत में रोड निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा था।तभी झाड़ हटाने के दौरान उसकी डगाल एक बिजली पोल पर गिर गई ।वही झाड़ गिरने के बाद गांव वाले लकड़ी लेकर जा रहे थे । तभी पोल गिरने से बच्चे के साथ यह घटना हो गई ।श्री क्लेश ने बताया की बिजली का पोल उस झाड़ से दूर था ।जबकि बलवाडा थाना प्रभारी सीताराम चौहान का भी यही कहना है की ग्रामीण झाड़ काटने के बाद लकड़ी लेकर जा रहे थे ।उस दौरान यह घटना हुई ।

ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप —–
ग्रामीणों का आरोप है की घरों का अतिक्रमण पोकलैंड मशीन से हटाया जा रहा था और बिजली का पोल हटाने के दौरान दूध लेकर आ रहे बच्चे पर पोल गिर गया ।जबकि घर तोड़ने के दौरान महिलाओं से भी कर्मचारियों द्वारा विवाद किया गया ।जबकि गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस मिल चुके थे ।जिसके तहत कुछ मकान मालिकों ने अपने मकान खाली कर दिए थे । तो कुछ मकान मालिकों ने आज अतिक्रमण हटाने के दौरान अपने मकान खाली करने के लिए एक दो दिन का समय मांगा था । लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों ने मकान में रहने वालो के साथ पुलिस प्रशासन और तहसीलदार के सामने झुमांझटकी कर घरों से बाहर निकालकर पोकलैंड मशीन से मकानों को तोड़ने की कार्यवाही की ।लेकिन प्रशासन उन्हे नही रोक सका ।इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है ।

Views Today: 2
Total Views: 112

