Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर घमासान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस सत्ता में आएगी अथवा नहीं, इस पर अभी धुंध छाई हुई है। मगर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के किचन कैबिनेट के सदस्यों द्वारा नाथ को सीएम का चेहरा बताया जा रहा है, जबकि पार्टी हाईकमान से लेकर प्रदेश के कद्दावर नेताओं का कहना है कि विधायक दल के सदस्य अपने नेता का चयन करेंगे। कांग्रेस की परंपरा भी यही है नाथ समर्थक पीएम चेहरे को लेकर बाल हठ कर रहे हैं। कमलनाथ के खास सिपहसालार सज्जन वर्मा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को टारगेट करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस में इन दिनों मुख्यमंत्री को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। पिछले दिनों पार्टी हाईकमान के दिल्ली में हुई बैठक में तो देश के नेताओं में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जिस तरीके से विरोध किया उसका जवाब अब मध्यप्रदेश में दिखाई देने वाला है। कमलनाथ के समर्थक सज्जन वर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर सिंह के उस बयान पर हमला बोल दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर सीएम चेहरा ही चुनाव हार जाए तो फिर क्या होगा? पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने अपने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर सवाल उठाया कि उन्हें विधायकों ने नहीं चुना है। वे वरिष्ठ थे तो मान लिया कि गोविंद सिंह बन रहे हैं तो बना दो। कमलनाथ ने सवा साल की सरकार में जो काम किया उससे जनभावना से वे फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। गोविंद सिंह को नसीहत दी कि समाजवादी विचारधारा है कि जो अपने साथ व्यवहार चाहते हैं वह दूसरों के साथ भी करें। गोविंद सिंह भी एक बैठक में मौजूद थे जिसमें 22 बड़े नेताओं ने एकजुट होकर कहा था कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई चर्चा नहीं होगी और हमारे नेता कमलनाथ हैं।

गोविंद सिंह की सफाई भी आई

बयान से बवाल के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सफाई दी कि कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और यह वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला हो चुका है। सिंह ने कहा कि यह बात सही है कि मुख्यमंत्री का चयन चुनाव होने के बाद विधायक दल की बैठक में होता है। उन्होंने अपने बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने का आरोप लगाया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply