बड़ा हादसा टला… आमने-सामने भिड़े आयशर और डंपर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात खंडवा बायपास मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने डंपर और आयशर की आमने-सामने से भिडंत हो गई। घटना रात सवा 11 बजे के आसपास की है। गनीमत रही कि हादसा दौरान अन्य कोई वाहन या पैदल राहगिर नही थे, अन्यथा यही हादसा बड़ा रूप ले सकता था। घटना में केवल आयशर चालक को मामूली चोट आई हैं। करीब आधा-पौन घंटे तक गहमागहमी बनी रही। जिसके चलते बायपास पर अन्य वाहनों के पहिये अलग थम गये। वहीं घटनास्थल पर लगी भीड़ में से कुछ लोगों ने डॉयल 100 को कॉल कर दिया था। हालांकि आधा घंटे तक डॉयल 100 घटनास्थल पर नही पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर खाली था, जबकि आयशर में सामान भरा हुआ था। टक्कर के चलते आयशर का सामने का कांच फूटकर सड़क पर बिखर गया था। वहीं चालक को भी कंधे पर चोट लगने की बात कही जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से आ रही आयशर इन्दौर की तरफ जा रही थी, जो बायपास स्थित पंप पर डीजल भरवाने के लिये रूकी। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप से बाहर निकलते ही कब्रिस्तान रोड के सामने से डंपर से उसकी टक्कर हो गई। जिसके चलते बायपास पर करीब एक घंटा अव्यवस्था का आलम रहा।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!