Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रशासन की गंभीरता से मजदूरों को मिला न्याय

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विकासखंड के ग्राम गोगिया में बैतूल जिले से 22 मजदूर मूंग कटाई के लिए हरदा बुलाये गए थे । जहां किसान का खेती का काम पूरा करने के बाद जब तय मजदूरी देने की बात आई तो मामला खटाई में पड़ गया। इसके पीछे क्या वजह रही यह तो वे दोनों पक्ष ही जानें। परंतु दूरदराज गांवों से यहां आए मजदूरों के हाथ केवल निराशा लगी। इस मामले में मजदूरों ने महाड़ संस्था से संपर्क किया। जिसके पदाधिकारी व सदस्यों ने मजदूरों के हक-अधिकार का पैसा दिलाने भरसक प्रयास किए। लेकिन कोई खास सफलता हाथ नही लगी। इस दौरान ये बात सामने आई कि मजदूरों को खेत मालिक ने 9० हजार रूपयें से अधिक मजदूरी लेना निकल रहा है। मामले में महाड़ संस्था के सहयोग से प्रशासन से अनुसूचित जाति एवं जनजाति चेतना अभियान को दृष्टिगत रखकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। जिसके चलते मजदूरों को न्याय की आस जाग उठी। वहीं, इसके परिणाम स्वरूप प्रशासन मजदूरों को 96 हजार रूपये दिलाने में कामयाब हुआ। संपूर्ण कार्रवाई में अजाक थाने के डीएसपी श्री सिसोदिया, टीआई श्री गौर एवं जिला पलायन स्रोत केंद्र के सदस्य ज्योति दमाडे, जिला समन्वयक संदीप जवलाया की सराहनीय भूमिका रही।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply