कच्चे आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े वृद्ध की पेड़ से गिरकर मौत

 

सेमरी हरचंद – नगर के स्टेशन रोड स्थित तवा कॉलोनी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति आम के पेड़ से गिर गया जिसे परिवार वालों ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरचंद लेकर आए यहां ड्यूटी डॉक्टर सुनील यादव ने उसे मृत घोषित किया और पीएम के लिए सीएससी सोहागपुर भेजा गया। पुलिस चौकी सेमरी हरचंद में पदस्थ एएसआई अशोक सातनकर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर द्वारा मृत व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तवा कॉलोनी निवासी दीवान सिंह वर्मा पिता रामप्रसाद वर्मा उम्र 64 वर्ष अपने घर के पीछे लगे आम के पेड़ पर कच्चे आम तोड़ने चढ़ा था। पेड़ से उतरते समय उसका पैर फिसला और वह गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए सीएससी सोहागपुर भेजा ।

113 Views

Leave a Reply