Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

सीधी जिले में 66 करोड़ की लागत से होगा विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

1 min read
Text Size:

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि सीधी जिले के विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिये 66 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत  45 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 21 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।

       स्वीकृत कार्यों में 100 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, एक नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिये 14 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 37 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 506 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना,  1855 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य  और 241 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण एवं कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे सीधी जिले की लगभग 12 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply