Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने किया शॉटगन के नये रेंज का उद्घाटन

2 min read
Text Size:

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरूवार को बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में नव-निर्मित शॉटगन रेंज का उद्घाटन किया। 32 एकड़ में फैली शूटिंग अकादमी में लगभग 10 एकड़ में निर्मित इस नये शॉटगन रेंज में 5 रेंज बनाये गये हैं, जिसमें फाइनल रेंज, दो प्रशासकीय भवन और पवेलियन शामिल है।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि नया शॉटगन रेंज हमारे लिये एक और उपलब्धि है। अब हम इस रेंज में शॉटगन वर्ल्ड कप का आयोजन भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया 11 से 18 जून तक शॉटगन के सिलेक्शन ट्रॉयल आयोजित कर रहा है।

श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक स्पोर्ट्स हब बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में हम वर्ल्ड खेल क्लास अधो-संरचना और अत्याधुनिक खेल सुविधाएँ अपने खिलाड़ियों को प्रदान करते हैं। प्रदेश में अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भी सफलतापूर्वक किये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय पटल पर मध्यप्रदेश को गौरव दिलाना है।

बॉक्सिंग अकादमी की समीक्षा

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अकादमी के लिये टेलेंट सर्च करें। सी केटेगरी के बॉक्सर को वीड ऑउट करें। बॉक्सर्स की स्टेमिना को और बढ़ाने के लिये उन्हें एथलेटिक्स ग्राउण्ड में दौड़ायें और उनके एन्डयूरेंस लेवल को बढ़ायें। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण  रवि कुमार गुप्ता तथा अकादमी के प्रशिक्षक, स्पोर्ट्स साइंस के डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट आदि मौजूद थे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply