Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर अनन्या को मिली सहायता राशि

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अजयगढ़ क्षेत्र की बेटी कु. अनन्या जाटव को सहायता राशि प्रदान की गई है। गत दिनों मुख्यमंत्री श्री चौहान के पन्ना प्रवास के दौरान अनन्या को 6 माह से सहायता राशि का भुगतान नहीं होने का मामला संज्ञान में आया था।

निजी स्पॉसरशिप योजना में देख-रेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले निराश्रित बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण के लिए मिलने वाली सहायता राशि के संबंध में कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र ने तत्परता से कार्यवाही कर बिटिया के बैंक खाते में सहायता राशि जमा करवाई। इसके अलावा एनएमडीसी और जेके सीमेंट से अनन्या सहित 48 बच्चों के बैंक खाते में भी 12 हजार रूपए प्रतिमाह के मान से 5 लाख 76 हजार रूपए की राशि जमा करवाई गई है।

352 Views
What do you think?

Leave a Reply